विश्व भूगोल: पर्वतीय श्रृंखलाएं, चोटियां, नदियां, झीलें
प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं एवं चोटी
क्रमांक | पर्वत श्रृंखलाएं | प्रमुख/उच्चतम चोटी | स्थान | विवरण |
1. | रॉकी पर्वत | माउंट एल्बर्ट (रॉकी में सबसे ऊंची चोटी) | उत्तरी अमेरिका | यह दुनिया के सबसे लंबे वलित पर्वतों में से एक है और कनाडा से पश्चिमी अमेरिका (न्यू मैक्सिको राज्य) तक फैला है |
2. | एप्लेशियन पर्वत | माउंट मिशेल, उत्तरी कैरोलिना, अमेरिका (एप्लेशियन पर्वत की सबसे ऊंची चोटी) | उत्तरी अमेरिका | यह खनिज संसाधनों से समृद्ध एक वलित पर्वत है। |
3. | आल्पस | माउंट ब्लैंक (फ्रांस-इटली सीमा) | यूरोप | यह वलित पर्वत है और डेन्यूब, राइन आदि नदियों का स्रोत है। |
4. | सिएरा नेवादा | माउंट व्हिटनी | कैलीफोर्निया, अमेरिका | कई रेड इंडियन जनजातियों के लिए आवास |
5. | अलास्का रेंज | माउंट मैकिनले | उत्तरी अमेरिका | माउंट मैकिनले उत्तरी अमेरिका में सबसे ऊंची चोटी है। |
6. | अल्टाई पर्वत | बेलुखा पर्वत | मध्य एशिया | नवोदित वलित पर्वत जो कजाकिस्तान से उत्तरी चीन तक फैले हुए हैं। |
7. | एंडीज पर्वत | माउंट अकोंकागुआ | दक्षिणी अमेरिका | विश्व में सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला |
8. | एटलस पर्वत | माउंट टौब्कल | उत्तर पश्चिम अफ्रीका | मोरक्को और ट्यूनीशिया में फैले हुए नवोदित वलित पर्वत |
9. | ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत | माउंट लिसोटो | दक्षिण अफ्रीका | नवोदित वलित पर्वत |
10. | काकेशस पर्वत | माउंट एल्ब्रुस | यूरोप | काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच स्थित |
11. | यूराल पर्वत | माउंट नरोद्नाया | रूस | यह पर्वत श्रृंखला यूरोप और एशिया के बीच दीवार के रूप में कार्य करती है |
12. | हिंदुकुश पर्वत | माउंट ट्रिच मीर | पाकिस्तान और अफगानिस्तान | ऊंची-नीची स्थलाकृति के साथ वलित पर्वत जो परिवहन को मुश्किल बनाती है |
13. | हिमालय पर्वत | माउंट एवरेस्ट | एशिया | एशिया में नवोदित वलित पर्वत जो भारतीय उपमहाद्वीप को एशियाई मैदानी क्षेत्रों से अलग करता है |
14. | अराकान योमा | माउंट केनेडी की चोटी | म्यांमार | यह उत्तर से दक्षिण दिशा तक फैले हुए हैं। स्थानांतरित कृषि की जाती है। |
15. | कुनलुन पर्वत | माउंट मुज़टैघ | तिब्बत के पठार के उत्तर में और पश्चिमी चीन | यह नवोदित वलित पर्वतों में से एक है। |
16. | वॉस्जेस | माउंट ग्रैंड बैलून | पूर्वी फ्रांस, यूरोप | अंगूर की खेती और शराब के निर्माण के लिए प्रसिद्ध |
17. | ग्रेट डिवाइडिंग रेंज | माउंट कोजि़अस्को | ऑस्ट्रेलिया | यह डार्लिंग और मुर्रे नदियों का स्रोत है। |
संसार की प्रमुख नदियां
क्रमांक | नदी | स्थान | विवरण |
1. | अमेजन नदी | दक्षिणी अमेरिका | यह दूसरी सबसे लंबी नदी है जो पेरू, कोलंबिया, ब्राजील और अटलांटिक महासागर में बहती है। |
2. | मिसीसिपी नदी | उत्तरी अमेरिका | यह मैक्सिको की खाड़ी में एक पक्षी के पैर जैसे डेल्टा का निर्माण करती है, मिसौरी नदी इसकी महत्वपूर्ण सहायक नदी है। |
3. | सेंट लॉरेंस नदी | उत्तरी अमेरिका | यह सेंट लॉरेंस की खाड़ी में निकलती है जो उत्तरी अमेरिका का एक महत्वपूर्ण परिवहन गलियारा है। |
4. | ऑरेंज नदी | दक्षिण अफ्रीका | दक्षिण अफ्रीका की सबसे लंबी नदी और उसके मुहाने के साथ नदीतल में हीरे पाए जाते हैं। |
5. | कॉगों नदी | अफ्रीका | यह नदी भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है और दक्षिण अटलांटिक महासागर में गिरती है। |
6. | नील नदी | अफ्रीका | यह दुनिया की सबसे लंबी नदी है, जो विक्टोरिया झील से निकलती है और भूमध्य सागर में गिरती है। |
7. | राइन नदी | पश्चिमी यूरोप | यह जर्मनी और नीदरलैंड में बहती है। यह यूरोप के सबसे व्यस्ततम जलमार्गों में से एक है। |
8. | डेन्यूब नदी | यूरोप | यह जर्मनी, हंगरी, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, सर्बिया, रोमानिया से होकर काला सागर में गिरती है। |
9. | वोल्गा नदी | यूरोप, रूस | यह यूरोप की सबसे लंबी नदी है, यह कैस्पियन सागर में गिरती है। |
10. | टाइग्रिस नदी | तुर्की, ईराक | मोसुल, बगदाद, बसरा जैसे शहर इसके तट पर स्थित थे और यह फारस की खाड़ी में गिरती है। |
11. | फरात नदी | तुर्की, सीरिया, ईराक | सीरिया के लिए पानी का मुख्य स्रोत। यह फारस की खाड़ी में गिरती है। |
12. | इरावदी नदी | म्यांमार | मार्तबान की खाड़ी में गिरती है |
13. | मेकांग नदी | चीन, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम | इसे 'पूर्व का डेन्यूब' भी कहा जाता है, और यह दक्षिण चीन सागर में मिलती है। |
14. | यांग्त्सी नदी | चीन | यह तिब्बत के पठार से निकलती है और पूर्वी चीन सागर में मिलती है। यह चीन में सबसे लंबी नदी है। |
संसार की प्रमुख झीलें
क्रमांक | नाम | स्थान | तथ्य |
1. | टिटिकाका झील | दक्षिणी अमेरिका | यह एंडीज पर्वत में स्थित दुनिया में जहाज चलाने के लिए सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली झील है। |
2. | ग्रेट बीयर झील | कनाडा, उत्तरी अमेरिका | यह कनाडा की एक बड़ी हिमाच्छादित झील है। गर्मियों के मौसम के दौरान यहां कनाडा के एस्किमोस शिविर लगाए जाते हैं। |
3. | ग्रेट लेक | उत्तरी अमेरिका | इसमें उत्तरी अमेरिका की पांच बड़ी झीलें सुपीरियर झील, मिशिगन, हूरॉन, इरी, ओन्टारियो शामिल हैं। सुपीरियर झील संसार की दूसरी सबसे बड़ी झील है। |
4. | मलावी झील | मध्य अफ्रीका | यह अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी झील है और तंजानिया, मोजाम्बिक की सीमा है। |
5. | तांगान्यीका झील | पूर्वी अफ्रीका | यह अफ्रीका की सबसे गहरी और दूसरी सबसे बड़ी झील है। |
6. | विक्टोरिया झील | अफ्रीका | अफ्रीका की सबसे बड़ी नदी और भूमध्य रेखा से गुजरती है। |
7. | केनजी झील | अफ्रीका | अफ्रीका की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील, सिंचाई के लिए उपयोग की जाती है। |
8. | मृत सागर | पश्चिमी एशिया | यह पूर्व में जॉर्डन और पश्चिम में फिलिस्तीन, इज़राइल से घिरी हुई है। यह उच्च लवणता के लिए प्रसिद्ध है। |
9. | अराल सागर | मध्य एशिया | उज़्बेकिस्तान और कज़ाकिस्तान के बीच स्थित है। हाल के वर्षों में यह तेजी से घट रही है। |
10. | बैकाल झील | रूस | यह एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है और संसार में सबसे गहरी है। |
11. | कैस्पियन सागर | यूरेशिया | यह संसार की सबसे बड़ी झील है और यह रूस, कज़ाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान और अजरबैजान से घिरी हुई है। |
No comments:
Post a Comment